नई दिल्ली, अप्रैल 1 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। हनुमान जन्मोत्सव पर गुरुवार को कई स्थानों पर शोभायात्राएं और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ऐसे में यातायात प्रभावित रहने के कारण जाम लग सकता है। इसे लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर लोगों को वैकल्पिक मार्गों से जाने की सलाह दी है। रिंग रोड स्थित मरघट वाले बाबा हनुमान मंदिर पर हनुमान जयंती का आयोजन होगा। पुलिस ने बताया कि इसके चलते पूरे दिन शांतिवन से आईएसबीटी कश्मीरी गेट के बीच रिंग रोड के दोनों कैरिजवे, श्यामा प्रसाद मुखर्जी मार्ग, लोथियन रोड, नेताजी सुभाष मार्ग, निषाद राज मार्ग और बुलेवार्ड रोड पर यातायात प्रभावित रहेगा। रेल छत्ता चौक, सुभाष कट, जीपीओ चौक, केला घाट, आयरन ब्रिज सहित कई स्थानों पर जरूरत के अनुसार ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा।इनर सर्किल से निकलेगी यात्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.