देहरादून, अप्रैल 22 -- शहर के ब्रह्मपुरी वार्ड नंबर 74 के पार्षद सतीश कश्यप ने छात्रों की सुरक्षा, ट्रैफिक जाम और कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति को लेकर जिला प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने डीएम को पत्र भेजकर क्षेत्र के दो प्रमुख स्कूलों की छुट्टी का समय अलग-अलग करने की मांग उठाई है। पार्षद के अनुसार एसजीआरआर पब्लिक स्कूल पटेलनगर और जीआरडी एकेडमी की छुट्टी दोपहर में एक साथ होती है। जिससे सहारनपुर रोड में लालपुल के आासपास काफी जाम लग जाता है। कई बार लोगों को एक घंटे तक जाम में फंसे रहना पड़ता है, जिससे आमजन, अभिभावकों और राहगीरों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।उन्होंने पत्र में यह भी कहा कि छुट्टी के दौरान दोनों स्कूलों के छात्रों की भीड़ एक साथ निकलने से कई बार आपसी झगड़े और समूहों में मारपीट जैसी घटनाएं सामने आती हैं। इस...