आगरा, मई 30 -- ज्येष्ठ पूर्णिमा पर्व 31 मई को मनाया जायेगा। एसपी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि, ज्येष्ठ पूर्णिमा पर्व को दृष्टिगत रखते शनिवार से रविवार 31 मई तक कासगंज शहर क्षेत्र की यातायात व्यवस्था में रुट डायवर्ट किया गया है। डायवर्ट व्यवस्था के तहत सोरों क्षेत्र के लहरा गंगा घाट और कछला घाट पर भारी संख्या में श्रद्धालु स्नान के लिए आएंगे। इसके कारण शहर और आसपास के इलाकों में जाम की स्थिति बन सकती है। जाम की समस्या से निपटने के लिए व्यवस्था की गई है। -एटा, हाथरस, अलीगढ़ से बदायूं-बरेली जाने वाले वाहन

यातायात व्यवस्था में बदलाव सीधे नहीं जाएंगे, बल्कि मंडी तिराहा- सहावर-गंजडुंडवारा- कादरगंज पुल से डायवर्ट होंगे।

डायवर्जन के रूट -कछला घाट से कासगंज आने वाले वाहन नदरई मोड़/नगिरिया थाना क्षेत्र से डायवर्ट होकर सहावर-अमांपुर मार्ग से जाएंगे।...