बरेली, अप्रैल 16 -- अलीगंज।कस्बे के मुख्य मार्ग पर लग रहे जाम की शिकायत पर बुधवार को पीडब्ल्यूडी की टीम ने अलीगंज पहुंचकर अतिक्रमण वाले मकान और दुकानों पर लाल निशान लगाए हैं।अलीगंज बीचों-बीच से गुजर रहे मुख्य रास्ते पर अतिक्रमण कर दुकानें और मकान बनाए गए हैं, जिससे अक्सर जाम लगता रहता है। दोनों ओर वाहनों की कतारें लग जाती है। समाधान दिवस में भी शिकायत की गई थी। बुधवार को पीडब्ल्यूडी की टीम ने लाल निशान लगाए गए। टीम ने मुख्य चौराहे से लेकर कस्बे के बाहर तक मुख्य रास्ते के किनारे पर अतिक्रमण कर बनाई गई दुकानों और मकान पर टीम ने लाल निशान लगाए हैं। यह भी पढ़ें- सड़क पर दुकान लगाने से आवागमन बाधित ये निशान रोड से 10 से 15 मीटर अंदर तक मकान और दुकानों तक पहुंचे हैं। लाल निशान लगने के बाद कस्बे में हड़कंप मच गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.