जाम से निजात दिलाने को ठोस कदम उठाने की मांग उठाई
नैनीताल, मई 15 -- गरमपानी। खैरना बाजार में शुक्रवार को सुबह से ही वाहनों से जाम की स्थिति बनी रही। जिससे स्थानीय लोगों, व्यापारियों और राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बाजार क्षेत्र में जगह-जगह आड़े-तिरछे वाहन खड़े होने से यातायात बाधित होता रहा। जाम के कारण स्कूली बच्चों और कामकाजी लोगों को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ीं। व्यापारियों ने यातायात व्यवस्था पर नाराजगी जताई। उन्होंने प्रशासन और पुलिस से बाजार क्षेत्र में नियमित बेहतर यातायात व्यवस्था लागू करने, अवैध पार्किंग करने वालों पर कार्रवाई करने और जाम की समस्या के समाधान के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है। यह भी पढ़ें- कारगिल चौक से हटिया चौक तक रोज लग रहा जाम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.