नई दिल्ली, अक्टूबर 2 -- -पीडब्ल्यूडी ने सड़क चौड़ीकरण के लिए 26.59 करोड़ रुपये स्वीकृत किए नई दिल्ली, प्रमुख संवाददता। उत्तरी दिल्ली की बादली-बवाना और बवाना-औचंदी सड़क पर जाम की समस्या दूर होगी। इस परेशानी से निपटने के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) इन सड़कों को चौड़ा करने जा रहा है। इसके लिए 26.59 करोड़ रुपये का फंड स्वीकृत कर दिया गया है। इसे छह माह में पूरा करने की समय सीमा तय की गई है।इन सड़कों पर वाहनों का दबाव अधिक है। सुबह और शाम को पीक आवर में इन पर जाम लगता है। भारी वाहनों की आवाजाही अधिक है, जिससे यह परेशानी अधिक बढ़ जाती है। फिलहाल ये रोड चार लेन की हैं। पीडब्ल्यूडी के मुताबिक, इन्हें छह लेन कर दिया जाएगा। इससे बादली, बवाना और औचंदी के बीच आने-जाने वाले लोगों को जाम से राहत मिलेगी। पीडब्ल्यूडी निर्माण से पहले पूरी सड़क की ...