कौशाम्बी, अप्रैल 30 -- आदर्श नगर पंचायत अजुहा में नेशनल हाईवे का कट बंद होने के बाद से लगातार भीषण जाम की समस्या से जूझ रहे लोगों को राहत दिलाने के लिए गुरुवार को प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया। थाना अध्यक्ष सैनी तिलोकीनाथ पांडेय व भारी पुलिस बल के साथ नगर पंचायत कर्मचारियों व एनएचआई (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान सर्विस लेन पर किए गए अवैध कब्जों पर आधा दर्जन से अधिक लोगों का चालान काटा गया। सड़क किनारे खड़े ठेले, दुकानों के बाहर बढ़ाया गया सामान और अन्य अतिक्रमण को हटवाया गया। इससे यातायात व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित कराने व काफी हद तक जाम से छुटकारा मिलेगा। प्रशासनिक टीम की मौजूदगी में चले इस अभियान के दौरान क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल भी देखने को मिला। कई दुकानद...