जाम से निजात को सोमवार को पांच घंटे वर्कशाप से चलेंगी बसें
कुशीनगर, मई 17 -- कुशीनगर। पडरौना कस्बा के लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए यातायात विभाग ने कमर कस ली है। पडरौना में प्रत्येक सोमवार को लगने वाले जाम की समस्या के समाधान के लिए शनिवार को निरीक्षक यातायात अश्वनी राय ने एआरएम रोडवेज पडरौना जयप्रकाश प्रधान के साथ बैठक की। बैठक में जानकारी दी गई कि कस्बा पडरौना स्थित रोडवेज बस स्टैंड के कारण सुभाष चौक, कठकुइया मोड़ एवं छावनी क्षेत्र में लगातार जाम की स्थिति बनी रहती है। इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के उद्देश्य से लोगों को सूचित किया गया है कि 18 मई से प्रत्येक सोमवार को प्रातः 09.30 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक कस्बा पडरौना स्थित रोडवेज बस स्टैंड के स्थान पर छावनी स्थित रोडवेज वर्कशॉप से रोडवेज बसों का संचालन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- सचिवालय कर्मी ध्यान दें! ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.