जाम से निजात को शीघ्र चलेगा अतिक्रमण अभियान
कन्नौज, मई 18 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर में बढ़ती जाम की समस्या से लोगों को राहत दिलाने के लिए नगर पालिका परिषद ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए अभियान चलाने की चेतावनी दी है। इस संबंध में सोमवार को नगर पालिका कार्यालय में व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित की गई, जिसमें अतिक्रमण हटाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में तय किया गया कि दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के लिए कुछ समय दिया जाएगा, इसके बाद पालिका प्रशासन पुलिस बल के सहयोग से अभियान चलाकर कार्रवाई करेगा। नगरपालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि शासनादेश एवं पालिका बोर्ड के निर्णय के अनुसार दुकानदारों को केवल पांच फुट तक टीन शेड और डेढ़ फुट तक फोल्डिंग पटिया लगाने की अनुमति दी गई है। इसके अतिरिक्त यदि किसी दुकान के बाहर सामान रखा मिला तो संबंधित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.