अयोध्या, अप्रैल 15 -- अयोध्या, संवाददाता। जिले में राहगीरों को जाम से निजात के लिए सुगम यातायात योजना लागू की गई है। इस योजना के तहत यातायात पुलिस ने शहरी और ग्रामीण इलाके के 10 प्रमुख मार्गों को चिह्नित किया है। चिह्नित मार्गों पर जाम से राहत के लिए यातायात पुलिस ने कमान संभाल ली है और अवैध अतिक्रमण हटाने और नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों पर कार्रवाई की है। यातायात पुलिस ने मनूचा तिराहा से यश पेपर मिल तक, रिकाबगंज चौराहा से मनूचा तिराहा तक, मकबरा तिराहा से मसौधा बाजार तक, बेनीगंज चौराहा से फतेहगंज चौराहा तक, अग्रसेन चौक से मऊ शिवाला तक, दूरदर्शन चौराहा से मऊ शिवाला तक, रायगंज कनीगंज तिराहा से रामघाट चौराहा तक, पोस्ट ऑफिस तिराहा से टेढ़ी बाजार तक, मुकेरीपुर गोसाईगंज बाजार से बाईपास गोसाईगंज तक, पिपरी जलालपुर तिराहा से कस्बा बीकापुर तिराह...