वाराणसी, मई 23 -- वाराणसी। डीएम सत्येंद्र कुमार ने शुक्रवार को सड़क सुरक्षा की समीक्षा के दौरान निर्देश दिया कि हेलमेट और सीट बेल्ट अभियान को और सख्ती से चलाया जाए। कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में उन्होंने स्कूल वाहनों और ई-रिक्शा संचालन की जांच का निर्देश दिया। कहा कि अवैध पार्किंग और सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई प्रशासन, ट्रैफिक पुलिस, परिवहन विभाग और पीडब्ल्यूडी को संयुक्त टीम बनाकर किए जाएं। कैंट बस स्टेशन के सामने से जाम हटवाएं। बार-बार यातायात नियमों की अनदेखी करने पर चालान कटवाने वाले 500 वाहनों का रजिस्ट्रेशन निरस्त किया जाए। हाईवे और प्रमुख चौराहों पर एम्बुलेंस व इमरजेंसी रिस्पॉन्स मजबूत करने पर जोर दिया। यह भी पढ़ें- वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात की तो निलंबित होगा डीएल डीसीपी को यातायात सुरक्षा की जिम्मेदारी दी।

हिं...