सराईकेला, मार्च 7 -- सरायकेला। शहर की साप्ताहिक हाट को बिरसा मुंडा स्टेडियम में स्थानांतरित किये जाने पर बवाल खड़ा हो गया है। खिलाड़ियों ने विरोध करते हुए दुकानदारों को स्टेडियम से खदेड़ दिया है। इस घटना के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज चौधरी और खिलाड़ी आमने-सामने आ गये हैं। बताया जाता है कि शहर की पुरानी समस्या साप्ताहिक हाट से हर रोज जाम लग रहा है। इसे लेकर अध्यक्ष मनोज चौधरी ने हाट को बिरसा मुंडा स्टेडियम परिसर में स्थानांतरित करा दिया था। हाट स्थानांतरित होने से राहगीरों और वाहन चालकों ने थोड़ी राहत की सांस ली थी। तभी इसकी जानकारी मिलते ही खिलाड़ियों ने विरोध शुरू कर दिया। यहां तक कि शुक्रवार को दुकानदारों को स्टेडियम से खदेड़ भी दिया।स्टेडियम खेल के लिए है, हाट के लिए नहीं : खिलाड़ीस्थानीय खिलाड़ियों ने विरोध करते हुए दुकानदारों को स्ट...