आजमगढ़, जनवरी 23 -- आजमगढ़। डिप्टी सीएम केशव मौर्या के कार्यक्रम के चलते गुरुवार को दोपहर से शहर जाम से जूझता रहा। जाम में फंसे लोग परेशान रहे। डिप्टी सीएम का कार्यक्रम गुरुवार की दोपहर हरिऔध कला केंद्र में आयोजित किया गया था। पुलिस लाइन स्थित हैलीपैड पर हेलीकाप्टर उतरने से पहले ही सिविल लाइंस तिराहा, रैदोपुर तिराहा, गांधी तिराहा नगर पालिका तिराहा से कलक्ट्रेट जाने वाले सभी मार्गों पर पुलिस ने वाहनों के साथ ही साइकिल, बाइक और पैदल जाने वालों को रोक दिया था। करीब आधा घंटा बाद डिप्टी सीएम का काफिला पुलिस लाइन से हरिऔध कला केंद्र पहुंचा। यहां से उन्हें शाहगढ़ में आयोजित ग्राम चौपाल कार्यक्रम में जाना था। हरिऔध कला केंद्र में डिप्टी सीएम के पहुंचते ही सिविल लाइंस से लेकर चर्च चौराहा, नरौली, से सिधारी हाइडिल चौराहा, सिधारी शंकर तिराहा, शाहगढ़ तक ...