जाम से छात्र-छात्राओं के साथ राहगीर हलाकान
हमीरपुर, अप्रैल 6 -- भरुआ सुमेरपुर। कस्बे के मध्य से गुजरे स्टेट हाईवे बांदा मार्ग का चौड़ीकरण में शिथिलता के चलते कस्बे में प्रतिदिन सुबह से लेकर शाम तक जाम का झाम बना रहने से राहगीरों के साथ स्कूल-कॉलेज के आने-जाने वाले छात्र-छात्राएं शिक्षक, अभिभावक परेशान है। सोमवार को 12:00 बजे देवगांव चौराहा के समीप जाम लग जाने से सैकड़ों वाहन घंटों फंसकर रेंगते नजर आए। कस्बे के मध्य से गुजरे स्टेट हाईवे बांदा-पैलानी-तिंदवारी मार्ग चौड़ीकरण के चलते राहगीरों के लिए नासूर बन गया है पूरे दिन यहां जाम का झाम बना रहता है। बांदा मार्ग निवासी राजू गुप्ता, पंकज शिवहरे, प्यारेलाल प्रजापति, अखिलेश सिंह आदि ने बताया कि चौडीकरण के नाम पर महीनो पूर्व सड़क की पटरी खोद डाली गई थी। तब से अब तक इसमें सामग्री नहीं डाली गई है। पटरी के अभाव में भारी वाहन आपस में टकरा जाते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.