बलिया, मई 4 -- बलिया। वर्तमान में सहालग का सीजन चल रहा है। लिहाजा गांव से विवाह सहित अन्य मांगलिक आयोजनों में प्रयोग होने वाले सामानों की खरीदारी करने के लिए काफी संख्या में लोग जिला मुख्यालय आते हैं, आज भी काफी संख्या में ग्रामीण पहुंचे थे। यह लोग भी करीब 10 से 11 बजे के बीच ही शहर में पहुंचे थे। इन्हें शहर में भयंकर जाम होने से लोगों को बेहद परेशानी हुई। शहर के चौक स्थित मीना बाजार में ग्राहकों की भीड़ इस कदर थी कि दुकानदार सामान दिखाने और मोल भाव करने में व्यस्त थे। इसी तरह कपड़ा की दुकानों, मॉल और बर्तन दुकानों में भी ग्राहकों की भीड़ थी। खरीदारी के बाद जाते समय ट्रेन और बसों में लोगों को बेहद परेशानी होती दिखी। स्थिति यह रही कि बस और ट्रेनों में महिला यात्रियों को भी खड़ा होकर सफर करना पड़ा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.