नैनीताल, मार्च 31 -- नैनीताल। तल्लीताल क्षेत्र में यातायात नियमों की अनदेखी एक पर्यटक को भारी पड़ गया। बिना हेलमेट और मोबाइल फोन पर बात करते हुए स्कूटी चलाने से सड़क पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को स्कूटी किनारे करने के निर्देश दिए, लेकिन वह बीच सड़क पर ही रुककर बहस करने लगा। मौके पर मौजूद एसआई सुनील कुमार ने सख्ती दिखाते हुए दिल्ली के सदर बाजार निवासी अबाइदुर रहमान के खिलाफ चालानी कार्रवाई की। साथ ही उसका ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि पर्यटन सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...