जाम लगाकर पुलिस से धक्का-मुक्की करने में 27 नामजद, 100-150 अज्ञात पर केस
संभल, जून 10 -- कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव निबौरा निवासी कैब संचालक की नोएडा में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मंगलवार शाम परिजन व ग्रामीणों ने खिरनी पुलिस चौकी के बाहर संभल-गवां मार्ग पर शव रखकर जाम लगाया था। खिरनी चौकी प्रभारी ने बुधवार को 27 लोगों को नामजद करते हुए 100-150 अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस से धक्का मुक्की, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। थाना क्षेत्र के गांव निबौरा निवासी ब्रजेश पुत्र गजेन्द्र नोएडा सेक्टर 62 में कैब चलाता था। रविवार देर शाम नोएडा में सड़क किनारे बृजेश की मौत हुई थी। परिजन नोएडा से बगैर कार्रवाई शव को घर ले आए। लेकिन गांव पहुंचने पर पुरानी रंजिश को लेकर गांव के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया और मंगलवार सुबह को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.