सिद्धार्थ, अप्रैल 25 -- बढ़नी, हिन्दुस्तान संवाद। एनएच 730 से सटे बढ़नी कस्बा मार्ग व पचपड़ेवा तिराहे पर शुक्रवार की शाम अचानक जाम लग गया। इसस तीन किमी तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम का हाल यह रहा कि निजी अस्पताल का एंबुलेंस भी घंटे भर जाम में फंस पड़ा रहा। जाम से मामला बिगड़ता देख पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचकर वाहनों को निकलवाना शुरू किए, इसके बाद स्थिति धीरे-धीरे सुधरी। हालांकि लोगों को जाम से निकलने के लिए घंटों मशक्कत करनी पड़ी। दरअसल, एनएच 730 ढेबरुआ की ओर से आने वाला मार्ग सीधे भारत-नेपाल सीमा की ओर बढ़नी कस्बे में प्रवेश करता है और यही मार्ग पचपेड़वा की तरफ भी जाता है, यानी की यह मार्ग पूरी तरह से तिराहे की तरह है। यह भी पढ़ें- तपती सड़कों के बीच अंबा में थमा जनजीवन शुक्रवार की शाम बढ़नी कस्बे के इसी तिराहे पर जाम लग गया। इसी स्थान पर बस स...