पीलीभीत, मार्च 1 -- बीसलपुर। तहसील के सामने त्योहार में अब जाम की समस्याएं बढ़ रही हैं। सड़कों पर अतिक्रमण के कारण संड़कें संकरी हो गई हैं। अधिकांश दुकानें सड़कों पर ही लग रही है।जिससे जाम लग रहा है। इससे जाम में फंस कर वाहन सवार भी परेशान होते हैं। तहसील गेट व नगर पालिका गेट के दोनों ओर सड़क पर अतिक्रमण सा है। यहां जाम में फंसकर लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शहर को जाम मुक्त एवं अतिक्रमण मुक्त कराने की लगातार मांग उठती रही है। संबंधित कार्यालयों के सामने ही अक्सर जाम लग रहा है। तहसील के जिम्मेदार भी कई बार जाम में फंसते हैं। पर कोई सुधार नहीं हो पा रहा है। एसडीएम नागेंद्र पांडे ने बताया कि नपा व तहसील गेट के सामने कई बार अतिक्रमण को हटाया गया, लेकिन कुछ दुकानदार रोड पर ही दुकाने लगाते हैं। शीघ्र ही दुकानदारों को नोटिस देकर बल ...