मुजफ्फरपुर, फरवरी 5 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। इंटर परीक्षा के तीसरे दिन गुरुवार को विलंब से आने के कारण 200 से अधिक परीक्षार्थियों की परीक्षा छूट गई। कहीं दो तो कहीं पांच मिनट देर से पहुंचने पर भी प्रवेश नहीं दिया गया। दूसरी पाली में जाम ने भी परीक्षार्थियों की परीक्षा छुड़ाई। पहली पाली में भौतिकी और दूसरी पाली में भूगोल व वोकेशनल की परीक्षा थी। दोनों पाली मिलाकर 545 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। केंद्र 3153 पर दूसरी पाली में 13 परीक्षार्थी देर से पहुंचे। केंद्र 3171 पर 2 बजे के बाद 12 परीक्षार्थी पहुंचे। पहली पाली में भी कई केंद्र पर 9.10 बजे तक परीक्षार्थी पहुंचते रहे। केंद्र 3163 पर 10 परीक्षार्थी पहली पाली में देर से पहुंचे। पहली पाली में 187 और दूसरी पाली में 358 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। लड़कियों के केंद्र पर दो लड़के दे रहे पर...