मुजफ्फरपुर, मार्च 17 -- मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मोतीपुर बाजार में सोमवार को लगे जाम में साइड लेने के विवाद में एक कार के चालक ने दूसरे कार चालक को पीट-पीट कर मार डाला। इस घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। इस बीच हमला करने वाला चालक कार लेकर फरार हो गया। मृतक की पहचान मोतीपुर के ही वार्ड नंबर 10 सिंगैला शंकर टोला निवासी लालबाबू राय के रूप में हुई है। मृतक के पुत्र गुलशन कुमार ने पुलिस को बताया कि मोतीपुर बाजार स्थित किराना व्यवसाई मोतीलाल अग्रवाल के दुकान में वह मजदूरी करता है। उसके पिता लालबाबू उसी व्यवसायी की कार चलाते थे। सोमवार को वार्ड नंबर 13 में राधा कृष्णा मंदिर के पास काफी जाम लगा था। मालिक को कहीं जाना था। उसके पिता कार को आगे बढ़ा रहे थे। तभी सामने से आ रही एक दूसरी कार को गलत साइड से निकालने का प्रयास किया जा रहा था। इस प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.