कानपुर, जून 9 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। एक किशोर पेन लेने बाजार जा रहा था। तभी वैन सवार नकाबपोश युवकों ने उसका अपहरण कर लिया। बदमाश उसे वैन में डालकर ले जा रहे थे तभी घंटाघर में जाम में फंस गए। मौका देखकर किशोर वैन से कूदकर भाग निकला। वह सेंट्रल स्टेशन पहुंचा और वहां बालामऊ पैसेंजर के चलने का इंतजार करने लगा। तभी आरपीएफ की नजर उस पर पड़ी। उससे पूछताछ पर घटना का पता चला। उन्नाव पुलिस किशोर को लेकर चली गई है। सोमवार को घर से बंथर-उन्नाव बाजार में पेन लेने निकले किशोर दिवाकर को तीन-चार नकाबपोश वैन सवार युवकों ने अगवा कर लिया। वे वैन में किशोर को लेकर भाग निकले। घरवालों ने अचलगंज थाने में बच्चे के लापता होने की धाराओं में मामला दर्ज करा दिया। इधर वैन सवार किशोर को घंटाघर से टाटमिल की ओर ले जा रहे थे। इसी दौरान वैन जाम में फंस गई। मौका देख ...