उन्नाव, अप्रैल 29 -- बांगरमऊ, संवाददाता। रेलवे क्रॉसिंग पर लगे जाम में खड़ी बाइक को तेज रफ्तार पिकअप ने ऐसी टक्कर मारी कि 11 साल के मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की मां और बहन को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिता और छोटा भाई बाल-बाले बचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। औरास थानाक्षेत्र के मवई धोबियाना निवासी किशनपाल, पत्नी सोमवती और तीन बच्चों 11 वर्षीय प्रांशु, सात वर्षीय हिमांशी और चार वर्षीय सितांशु के साथ बाइक से माखनखेड़ा गांव रिश्तेदारी में जा रहे थे। सुबह करीब 11 बजे जैसे ही वे संडीला मार्ग स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंचे, वहां जाम लगा हुआ था। उनकी बाइक भी उसी में फंस गई। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आई अनियंत्रित पिकअप ने खड़ी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक...