कौशाम्बी, फरवरी 26 -- प्रसव पीड़िता को लेकर अस्पताल जा रही एक एम्बुलेंस बुधवार शाम फकीराबाद जाम में फंस गई। दर्द से कराह रही प्रसव पीड़िता की सूचना एम्बुलेंस चालक ने सीएचसी अधीक्षक को दिया। अधीक्षक की सक्रियता के चलते एम्बुलेंस में प्रसव कराया गया। जन्म के बाद जच्चा-बच्चा दोनों सलामत हैं। सीएचसी सरायअकिल के कोटिया निवासी नंदनी पत्नी रमेश कुमार सरोज को बुधवार रात प्रसव पीड़ा हुई। एम्बुलेंस से उसे सीएचसी ले जाया जा रहा था। फकीराबाद के पास एंबुलेंस जाम फंसी रही। ड्राइवर ने तत्काल अस्पताल के अधीक्षक डॉ. ललित सिंह को फोन किया। उन्होंने देरी किये बगैर नर्स के साथ स्वयं एम्बुलेंस के पास पहुंचे स्टाफ नर्स रहिता, दाई फूलकली की मदद से एम्बुलेंस के अंदर ही सुरक्षित प्रसव कराया। परिवार वालों ने स्टाफ को धन्यवाद कहा। स्टाफ ने तत्काल प्रसव होने के बाद उसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.