अलीगढ़, जनवरी 23 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। शहर में लगातार बिगड़ते जा रहे ट्रैफिक हालात अब आम लोगों के साथ-साथ आपातकालीन सेवाओं के लिए भी बड़ी चुनौती बनते जा रहे हैं। शुक्रवार को रामघाट रोड पर लगे भीषण जाम ने इसकी एक और गंभीर तस्वीर सामने रख दी। रामघाट रोड से लेकर अवर लेडी ऑफ फातिमा सीनियर सेकेंडरी स्कूल तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यातायात मानो पूरी तरह थम गया। इसी जाम में सुबह करीब नौ बजे 102 एंबुलेंस भी फंस गई, जिसमें प्रसव पीड़ा से जूझ रही गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में ही बच्चे को जन्म दिया। धनीपुर ब्लॉक के मोहल्ला किशनपुर निवासी रवि की 25 वर्षीय पत्नी को जब अचानक तेज प्रसव पीड़ा शुरू हुई तो परिजनों ने तुरंत 102 एंबुलेंस सेवा को कॉल किया। एंबुलेंस बिना देरी किए मौके पर पहुंची और महिला को लेकर जिला महिला अस्पताल के लिए रवान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.