बरेली, मई 26 -- मीरगंज। जाम गांव में सोमवार सुबह निर्माणाधीन मकान का छज्जा निकालने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे और ईंटें चलीं। हमले में एक पक्ष से दो जबकि दूसरे पक्ष का एक युवक घायल हो गया। जिला अस्पताल ले जाते समय गंभीर रूप से घायल एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने दो घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। एक पक्ष की तहरीर पर घर में घुसकर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मीरगंज क्षेत्र के जाम गांव निवासी महेंद्र पक्के मकान का निर्माण करा रहे हैं। मकान का छज्जा निकालने को लेकर उनका इंद्रपाल से कई दिनों से विवाद चल रहा था। सोमवार को छज्जा निर्माण के समय इंद्रपाल और उनके परिजनों ने विरोध किया। विवाद बढ़ने पर महेंद्र पक्ष के छह लोगों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों और ईंट से इंद्रपाल पर हमला कर दिया। मारपीट में दू...