मुजफ्फरपुर, मार्च 17 -- मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मोतीपुर बाजार में सोमवार शाम जाम के दौरान गलत साइड से निकलने के लिए टोकने पर एक कार चालक ने दूसरे कार चालक को गाड़ी से खींचकर बेरहमी से पीटा। सिर में गंभीर चोट आने से दूसरे कार चालक मोतीपुर के सिंगैला शंकर टोला निवासी लालबाबू राय की मौत हो गई। मृतक के पुत्र गुलशन कुमार ने पुलिस को बताया कि वह मोतीपुर बाजार स्थित किराना व्यवसायी मोतीलाल अग्रवाल की दुकान में मजदूरी करता है। उसके पिता लालबाबू राय मोतीलाल की गाड़ी चलाते थे। शाम करीब चार बजे मोतीपुर बाजार में राधा कृष्णा मंदिर के पास जाम लगा हुआ था। मोतीलाल अग्रवाल को कहीं जाना था तो उसके पिता लालबाबू कार लेकर निकले। इसी दौरान सामने से आ रही एक कार को उसका चालक गलत साइड से निकालने का प्रयास कर रहा था। इस पर लालबाबू ने उसे रोका। इससे वह भड...