बिजनौर, जून 17 -- बिजनौर। एएसपी ट्रैफिक गौतम राय नगर क्षेत्रों को जाम मुक्त बनाए रखने के लिए नगर पालिका और नगर पंचायतों के अधिकारियों को सड़क एवं फुटपाथों पर किए गए अतिक्रमण को चिन्हित कर नियमानुसार हटाने तथा नियमित अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल पुलिस विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि सभी संबंधित विभागों के समन्वित प्रयासों से ही दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। बुधवार को पुलिस लाइन के सभागार में सड़क सुरक्षा एवं सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के संबंध में आयोजित गोष्ठी में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने प्रतिभाग करते हुए सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने तथा यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए अपने सुझाव प्रस्तुत किए। गोष्ठी में ब्लैक स्पॉट्स के चिन्हीकरण, सड़क संकेतकों और प्रकाश व्यवस्था में सुधार, ओवरलोडिं...