मथुरा, मई 25 -- वृंदावन सिविल सोसाइटी के आह्वान पर रविवार को धर्मनगरी वृंदावन में जाम मुक्ति की मांग को लेकर विशाल जनपरिक्रमा निकाली गई। एक परिक्रमा प्रशासन के नाम मुहिम के अंतर्गत आयोजित इस आंदोलन में स्थानीय बच्चे, वृद्ध, महिलाएं, पुरुष सहित समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। श्रद्धालुओं ने हरे कृष्णा हरे राम, जाम मुक्त वृंदावन धाम, एक ही नारा, एक ही काम जाम मुक्त वृंदावन धाम जैसे गगनभेदी नारों के साथ पंचकोसीय परिक्रमा लगाई। श्याम सुंदर गौतम का कहना था कि वृंदावन की पहचान उसकी आध्यात्मिकता और शांत वातावरण से है, लेकिन आज जाम और अव्यवस्थित यातायात ने लोगों का जीवन दूभर कर दिया है। प्रशासन को तत्काल ठोस नीति बनाकर ई-रिक्शाओं की संख्या नियंत्रित करनी चाहिए। सोहन सिंह सिसोदिया ने कहा कि जाम का स्थायी समाधान निकालते...