पीटीआई, अप्रैल 16 -- दिल्ली सरकार ट्रैफिक को कम करने की अपनी योजना के तहत शहर में मौजूद रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरपास या फ्लाईओवर बनाने की योजना पर काम कर रही है। दिल्ली में फिलहाल ऐसी 8 से 10 रेलवे क्रॉसिंग हैं जहां भारी ट्रैफिक लगता है। ट्रैफिक से बचने के लिए से लोगों को लंबे रास्तों से जाना पड़ता है और उनका काफी समय बर्बाद होता है। इसके साथ ही समय और ईंधन दोनों की बर्बादी होती है। दिल्ली के लोक निर्माण मंत्री परवेश साहिब सिंह ने बताया कि पंजाबी बाग और पीरागढ़ी चौक के पास टनल बनाने की योजना पर काम चल रहा है, ताकि रेल लाइन के दोनों तरफ रहने वाले लोगों को आने-जाने में आसानी हो। यह भी पढ़ें- 19km एलिवेटेड रोड और मेट्रो विस्तार, जाम से बचने के लिए दिल्ली सरकार का प्लानसुरंग या ओवरब्रिज में से जो भी बेहतर होगा वहीं पंजाबी बाग, पश्चिम विहार, रानी ...