कानपुर, जनवरी 20 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता मंगलवार को सेंटरों से छूटी परीक्षा और स्कूलों से बच्चों को लेकर निकले निजी और स्कूली वाहनों के बेतुके चालन से बड़ेचौराहे पर चौतरफा जाम लगा। इसमें पुलिस और प्रशासन के वाहन भी फंसे। वाहनों की लाइन बड़ेचौराहे से परेड तक दिखी। बाकी उर्सला अस्पताल के इमरजेंसी से आने-जाने वाली भीड़ से जब रास्ता रुका तो जाम और लंबा हुआ। दोपहर एक से शाम चार बजे तक इस मार्ग पर वाहन रेंगते नजर आए। कार्डियोलॉजी के सामने से हैलट तक दिखी वाहनों की लाइन तानपुर। दोपहर लगभग एक बजे कार्डियोलॉजी के सामने निजी एंबुलेंस और टेंपो की धमाचौकड़ी से जाम लगा। इसका असर गोलचौराहे पुल पर पड़ा। पांडुनगर से आकर हैलट या स्वरूपनगर जाने वाले वाहन जाम की वजह से नीचे उतर न पाए तो आधे पुल तक रास्ता बंद सा हुआ। पांडुनगर की ओर से आने वाले वाहन तीन ल...