रामपुर, मार्च 29 -- रामपुर। शहर में जाम नालियों की समस्या दिन-ब-दिन गंभीर होती जा रही है। नालियों की समय पर सफाई न होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर के कई मोहल्लों में नालियां कूड़े, प्लास्टिक और गंदगी से पूरी तरह भर चुकी हैं। पानी की निकासी बाधित होने से सड़कों पर जलभराव की स्थिति बनी रहती है। इससे न सिर्फ आवागमन प्रभावित हो रहा है, बल्कि आसपास के घरों में रहने वाले लोग भी बदबू और गंदगी से परेशान हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...