मोतिहारी, मई 18 -- मोतिहारी। शहर के मुख्य बाजार व सड़कों पर अवैध रूप से लगाए जा रहे ठेला-खोमचा के कारण लगातार अतिक्रमण की समस्या बढ़ती जा रही है। इसके कारण स्थानीय दुकानदारों, ग्राहकों व आम लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। शहर के विभिन्न व्यावसायिक संगठन के सदस्यों ने डीएम से मिलकर ज्ञापन सौंपा। सदस्यों ने डीएम को बताया कि व्यवसायियों की अपेक्षा है कि इस समस्या के समाधान के लिये स्थायी कदम उठाए जाएं। ताकि शहर में सुचारु यातायात व शांतिपूर्ण व्यापारिक वातावरण बना रहे। स्थाई व्यवसायियों के सामने अवैध ठेला खोमचा लगने से उनका व्यवसाय प्रभावित हो रहा है। यह भी पढ़ें- बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण से व्यापार प्रभावित जिससे उनमें आक्रोश है। मना करने पर ठेला वाले संगठित होकर व्यवसायियों के साथ अभद्र व्यवहार भी करते है। इस तरह की घटन...