नई दिल्ली, जून 29 -- नई दिल्ली अमित झा राजधानी में जाम के 62 हॉट स्पॉट को खत्म करने के लिए दिल्ली के विभिन्न विभाग तालमेल के साथ काम करेंगे। इसे लेकर पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश साहिब सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में इन जगहों को जाम मुक्त बनाने के लिए योजना तैयार की गई है। इसमें ट्रैफिक पुलिस ने सभी 62 जाम बिंदुओं पर मौजूदा समस्या एवं उसके समाधान को लेकर जानकारी दी है। इस जानकारी पर ट्रैफिक पुलिस के साथ पीडब्ल्यूडी, नगर निगम, डीएमआरसी, परिवहन विभाग आदि मिलकर समाधान करेंगे। जानकारी के अनुसार दिल्ली ट्रैफिक पुलिस द्वारा अपने प्रत्येक क्षेत्र में पुलिसकर्मियों से जाम को लेकर अध्ययन करवाया गया था। इसमें 62 हॉट स्पॉट चिन्हित किए गए थे। इस अध्ययन में ट्रैफिक पुलिस द्वारा उन जगहों पर न केवल जाम के कारणों का उल्लेख किया गया बल्कि उसका समाधान भी ब...