रामपुर, अप्रैल 26 -- रामपुर। शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान के लिए नगर पालिका परिषद ने पांच टीमों का गठन किया है, जोकि अलग-अलग क्षेत्रों में अभियान को संचालित रखेंगी। बताते चलें कि इस अतिक्रमण अभिायन के नोडल ईओ स्वंय हैं। पालिका के अधिकारियों के अनुसार शहर में अतिक्रमण को लेकर अभियान चलाया जाएगा। जिसको चलते अतिक्रमण हटाए जाने को लेकर शहर में ई-रिक्शा भी घुमाई जा रही है। दुकानदारों को दुकानों के आगे किसी भी तरह का अतिक्रमण न करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। समय - समय पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जाता है। इसके बावजूद भी दुकानदार अपनी दुकानों के आगे हुए अतिक्रमण को खत्म करने का नाम नहीं ले रहे है। जिसको लेकर पालिका की ओर से अब अतिक्रमण अभियान के तहत पांच टीमों का गठन किया गया है। नगर पालिका ईओ दुर्गेश्वर त्रिपाठी ने बताया कि वर्तमान में...