हापुड़, फरवरी 13 -- शहर की प्रमुख सड़कों पर रोज लगने वाले जाम से आमजन का जीवन प्रभावित हो रहा है। सुबह और शाम के समय हालात और भी बदतर हो जाते हैं। बाजार क्षेत्र, मुख्य चौराहों और कचहरी रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं, जिससे लोगों को घंटों तक जाम में फंसे रहना पड़ता है। दफ्तर जाने वाले कर्मचारी, स्कूली बच्चे और मरीज सबसे अधिक परेशान हो रहे हैं। शुक्रवार को दिन भर शहर की सड़कों पर जाम लगा रहा। जाम की समस्या के पीछे सबसे बड़ा कारण सड़कों पर बढ़ता अतिक्रमण है। कई स्थानों पर दुकानदारों ने फुटपाथ और आधी सड़क तक सामान फैला लिया है। इसके अलावा ठेले-खोमचे और अवैध पार्किंग भी यातायात को बाधित कर रही है। मुख्य मार्गों पर ई-रिक्शा और ऑटो की मनमानी खड़ी गाड़ियां समस्या को और बढ़ा रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस अतिक्रमण के खिलाफ खा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.