अल्मोड़ा, अप्रैल 16 -- रानीखेत। रानीखेत में नगर की मुख्य बाजार की यातायात व्यवस्था में सुधार नहीं हो सका है। वाहनों के जाम से लोगों को खासी परेशानी हो रही है। पुलिस और प्रशासन के नियम भी हवाई साबित हो रहे हैं। जगह जगह लोग बेतरतीब ढंग से वाहनों को खड़ा कर देते हैं। जिस कारण सुबह से लेकर शाम तक कई बार बाजार में जाम की समस्या खड़ी हो जाति है। अनियंत्रित जाम से व्यापारियों को भी परेशानी उठानी पड़ती है। हालांकि बीच में व्यवस्था में सुधार हुआ था, लेकिन अब फिर से परेशानी बढ़ गई है। ग्रीष्मकालीन पर्यटन सीजन शुरू होने को है, ऐसे में व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से व्यवस्था सुधारने की मांग की है। वरिष्ठ व्यापारी आनंद अग्रवाल, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष भगवंत नेगी, व्यापारी नेता मनोज पांडेय ने कहा कि बाजार क्षेत्र कि यातायात समस्या का स्थायी निराकरण जरू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.