बागेश्वर, मई 9 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। नगर की संकरी सड़कों पर जाम की समस्या आम होती जा रही है। शनिवार को भी शहर के मुख्य मार्गों पर लंबा जाम लगा रहा, जिससे वाहन रेंगते नजर आए। स्कूल बसें, एंबुलेंस तथा बरात के वाहन भी जाम में फंस गए, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। नगर की सड़कों पर दोनों ओर अतिक्रमण होने से सड़कें और अधिक संकरी हो गई हैं। ऐसे में जाम लगना अब आम बात बन गई है। दोपहिया वाहनों के लिए पार्किंग की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण लोग मजबूरी में सड़क किनारे वाहन खड़े करते हैं, जिस पर कई बार चालान भी भुगतना पड़ता है। हालांकि प्रशासन की ओर से छोटे-छोटे पार्किंग स्थल विकसित करने की बात कही जाती रही है, लेकिन अभी तक यह योजना धरातल पर नहीं उतर सकी है। इधर, उपजिलाधिकारी सदर प्रियंका रानी ने कहा कि शहर को जाम की सम...