भदोही, जनवरी 31 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। नगर स्थित सब्जी मंडी के पास शनिवार की शाम जाम के झाम में फंसकर लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। जाम में फंसे बाइक सवार गलियों का सहारा लेकर गंतव्य को पहुंचते रहे। चार पहिया वाहनों का चक्का जहां-तहां थमा रहा। ऐसे में आधा घंटे तक लोगों को हैरान होना पड़ा। सब्जी मंडी के पास तीन से छह बजे तक ग्राहकों की भीड़ बढ़ जाती है। ऐसे में सड़क की पटरी पर खड़े दो-चार पहिया वाहन और पटरी पर लगने वाले दुकानें आए दिन जाम का कारण बन रहे हैं। देखते ही देखते वाहनों की संख्या इतनी बढ़ गई कि जाम लग गया। जाम के चलते लखनों त्रिमुहानी एवं दुर्गागंज तिराहा आने वालों की दिक्कत बढ़ गई। ऐसे में बाइक सवार तो पुरानी सब्जी मंडी होते हुए गंतव्य को निकल जा रहे थे। लेकिन चार पहिया वाहन चालकों को जाम से थोड़ा दिक्कत का सामना करना पड़ा। ऐस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.