हमीरपुर, जून 23 -- भरुआ सुमेरपुर। तपोभूमि में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में एक दुल्हन को अपने दूल्हे के सात घण्टे तक इंतजार करना पड़ा। कुरारा कस्बे की खुशबू की शादी कानपुर के सचेंडी निवासी अखिलेश के साथ तय हुई थी। कार्यक्रम के मुताबिक दूल्हे को सुबह 10 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचना था, लेकिन घाटमपुर में फ्लाईओवर की खराबी के कारण लगे जाम में दूल्हा फंस गया। जिसके बाद दुल्हन पक्ष के लोगों को उसका सात घण्टे तक इंतजार करना पड़ा। शाम पांच बजे दूल्हे के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के बाद वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...