गोरखपुर, फरवरी 6 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ ने गोरखपुर रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार के सामने सड़क पर अतिक्रमण और रोडवेज बसों के अनियंत्रित जमावड़े के कारण लगने वाले यातायात जाम का मुद्दा उठाया है। संघ के महामंत्री विनोद राय ने इस संबंध में क्षेत्रीय प्रबंधक, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम को आधिकारिक पत्र सौंपा है, साथ ही पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक से भी वार्ता कर तत्काल समाधान की मांग की है। महामंत्री ने बताया कि स्टेशन के मुख्य द्वार के सामने दुकानों द्वारा किए गए अतिक्रमण के कारण आधा रास्ता पहले से ही जाम रहता है। रोडवेज बसों के अनियंत्रित रूप से खड़े होने से स्थिति और खराब हो जाती है। इस अव्यवस्था के कारण शिफ्ट ड्यूटी वाले रेल कर्मचारियों को समय पर अपनी ड्यूटी पर पहुंचने में भारी बाधा आ रही है, जि...