गढ़वा, अप्रैल 1 -- रमना, प्रतिनिधि। एनएच 39 गढ़वा-मुरीसेमर स्थित निर्माणाधीन फोरलेन पर रामगढ़ मोड के समीप बुधवार को भीषण सड़क हादसे में हुए एक युवक की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने फोरलेन सहित सभी लिंक रोड को जाम कर दिया। उक्त कारण लगभग सात घंटे तक यातायात पूरी तरह ठप रहा। उस दौरान सभी छोटी-बड़ी गाड़ियां जम में फंसी रही। लोग भूखे प्यासे गाड़ियों में पड़े रहे। गर्मी की तपिश के कारण उन्हें अधिक परेशानी हुई। उधर जाम के कारण आलम यह रहा कि कुछ लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में पांच से दस किलोमीटर तक पैदल यात्रा करनी पड़ी। वहीं कई लोग भूखे-प्यासे जम खुलने का इंतजार करते देखे गए। इधर घटना के कारण ग्रामीणों में जबर्दस्त उबाल था। ग्रामीणों का कहना था कि घनी आबादी और कई मार्गों को जोड़ने वाला यह मार्ग है। उसके बावजूद यहां किसी प्रकार की सुरक्षा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.