साहिबगंज, मई 29 -- बरहरवा, प्रतिनिधि। नगर पंचायत सभागार कक्ष में शुक्रवार को अध्यक्ष अर्पिता दास की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक हुई। बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी दीपक कुमार, उपाध्यक्ष राजकुमार भगत समेत सभी वार्ड पार्षद मौजूद थे। बैठक में नगर क्षेत्र के विकास एवं जनसुविधाओं को लेकर विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की गई । कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव लिए गए। बैठक में बरहरवा नगर के चौक-चौराहों पर जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए ट्रैफिक पुलिस की नियुक्ति कराने का प्रस्ताव लिया गया।

सफाई व्यवस्था और लाइटों की मरम्मत नगर पंचायत क्षेत्र में साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए अतिरिक्त सफाई कर्मियों की नियुक्ति करने, खराब पड़े सभी हाईमास्ट व मार्क्स लाइटों की मरम्मत कर चालू कराने तथा सभी वार्डों में सोलर लाइट लगाने का भी प्रस्ताव लिया गया। नगर ...