सीतापुर, मार्च 29 -- सीतापुर। पुरानी सीतापुर में हकीम जी मस्जिद के पास से दुर्गापुर जाने वाले मार्ग पर ट्रांसफार्मर के थोड़ा आगे बीच सड़क पर नाले का ढक्कन टूटा है। जिससे गुजरने वाले लोगों की जान का खतरा बना हुआ है। इस समस्या की वजह से वहां सुबह शाम अक्सर जाम की भी समस्या रहती है। वहां तीन तरफ से लोगों का आना जाना है। जिससे हादसे का खतरा तो रहता ही है, साथ ही जाम भी लग जाता है। स्थानीय सभासद भी कोई ध्यान नहीं दे रहे। स्थानीय लोगों ने नाले का ढक्कन ठीक कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...