कटिहार, मार्च 8 -- प्राणपुर, संवाद सूत्र लाभा चौक से रोशना बाजार होते हुए भरतकौल चौक तक जाने वाली केपीआरए सड़क में प्रतिदिन बड़ी वाहनों के संचालन से जाम की स्थिति बनी हुई है। इसको लेकर आए दिन ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासनिक लापरवाही के कारण उक्त सड़क के दोनों साइड अतिक्रमणकारियों द्वारा कब्जा कर लेने से वाहन चालकों को संकीर्ण सड़क से गुजरना पड़ता है। प्रत्येक दिन अप्रिय घटना होती रहा आ रही है। ग्रामीणों का आक्रोश दिन प्रतिदिन प्रशासन के प्रति बढ़ता जा रहा है।समाजसेवी रवि गुप्ता,अरूण गुप्ता, दिनेश साह सहित दर्जनों ने बताया कि खासकर मंगलवार को रोशना बाजार हाट को लेकर जाम की समस्या सुबह से देर रात तक बरकरार रहती है। कई बार अंचलाधिकारी शिखा कुमारी से लेकर वरीय पदाधिकारी तक को लिखित एवं मौखिक रूप से अवगत कराया गया...