पीलीभीत, जनवरी 1 -- बीसलपुर। बीसलपुर में लग रहा जाम लोगों के लिये मुसीबत का सबव बना हुआ है। जाम से आम आदमी को छुटकारा दिलाने के लिये प्रशासन गंभीर दिखाई नहीं दे रहा है। बीसलपुर में जाम की समस्या विकराल बनी हुई है। सड़कों पर किए गए अतिक्रमण के कारण सड़के सकरी हो गई है। भीड़ भाड़ वाले इलाके में टुकटुक चालक जाम लगा रहे हैं। वहीं तहसील गेट, ईदगाह चौराहा, स्टेशन रोड पर जाम लगने के कारण लोगों को बड़ी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन प्रशासन लोगों को जाम से मुक्ति दिलाने की दिशा में कोई कार्यवाही करता नजर नहीं आ रहा है। सालों से सड़कों पर किए गए अतिक्रमण को नहीं हटवाया गया। जबकि व्यापारियों ने कई बार जाम से मुक्ति दिलाने के लिये अधिकारियों को पत्र दिए थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...