कोडरमा, जनवरी 3 -- झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। जाम की समस्या को लेकर नगर परिषद झुमरी तिलैया व तिलैया थाना की ओर से स्टेशन रोड, झंडा चौक व माइका गली, खुदरापट्टी आदि जगहों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान झंडा चौक के पास सड़क किनारे लगाये गये अस्थायी तिलकुट दुकानों के कारण लगने जाम को लेकर कई दुकानदारों पर कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया गया। इसके अलावे माइका गली व खुदरापट्टी में स्थायी कई दुकानदारों द्वारा अपने सामानों को बाहर रख रास्ते का अतिक्रमण करने को लेकर हिदायत दी गई। साथ हीं कई पर जुर्माना भी लगाया गया। मौके पर तिलैया थाना प्रभारी विनय कुमार, एसआई सुबोध सिंह, पैंथर के जवान व नगर परिषद के कर्मी शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...