झांसी, जनवरी 3 -- शनिवार की सुबह न तो कोई त्यौहार था न ही कार्यालय खुलने थे। सरकारी छुट्टी के दिन शहर के बाहर मार्ग तो खुले रहे पर शहर के अंदर की तंग गलियां जाम की जकड़न में उलझ गईं। जाम की जकड़ इस कदर मजबूत थी कि सुबह से लेकर शाम तक वाहन रेंगते नजर आए। शहर के कुछ इलाकों का हाल तो यह था कि लोग पैदल रास्ता पार करने में हांप गए। हैरत की बात ये रही कि जाम से निजात दिलाने वाले जिम्मेदार यहां एक बार भी झांकने तक नहीं आए। संयैर गेट, गोविंद चौराहा, मानिक चौक, बड़ा बाजार, गंज, गंधी का टपरा, राई का ताजिया, दतिया गेट बाहर और अंदर, पुरानी नझाई, उन्नाव गेट, चार खंबा, विसात खाना, सीपरी बाजार, मसीहा गंज, गरिया फाटक, प्रेमनगर की सभी गलियों में दुपहिया चौपहिया वाहन फंसे रहे। लोग कराह उठे पर यातायात को कंट्रोल करने के लिए कहीं भी खाकी की मुस्तैदी नहीं दिख...