देहरादून, जून 13 -- व्यापारियों से बातचीत घंटाघर पर पटेल पार्क के पास बनी पार्किंग पूरी तरह से गलत जगह पर है। पार्किंग में गाड़ियां खड़ी होने से सड़क संकरी तो होती ही है। साथ ही गाड़ी निकालते वक्त जाम लगने और हादसों का डर भी बना रहता है। यह भी पढ़ें- जाम का झाम ..... व्यापारियों से बातचीतव्यापारियों का विरोध - सुनील कुमार बांगा, अध्यक्ष, व्यापार मंडल पटेल पार्क के पास बनी पार्किंग का पहले भी व्यापारियों ने विरोध किया था। इसके बाद दो साल पार्किंग बंद रहने के बाद फिर से शुरू हो गई। यह पार्किंग गलत जगह पर है और व्यापारी इसका विरोध कर रहे हैं।जाम की समस्याएँ - सागर कुमार, व्यापारी जाम का एक कारण यह भी है कि चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती नहीं की जाती है। चौराहों पर पुलिस की तैनाती शुरू हो जाए तो नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्र...