जाम का झाम- सुभाषनगर, मढ़ीनाथ, शांतिविहार की गलियों में रेंगते रहे वाहन
बरेली, मई 14 -- चौपला पुल पर मरम्मत कार्य के चलते दूसरे दिन बुधवार को सुभाषनगर, शांतिविहार, मढ़ीनाथ आदि मोहल्लों में जाम के झाम से लोग परेशान रहे। पूरे दिन वाहन रेंगते रहे। स्कूली बच्चों को अधिक परेशानी उठानी पड़ी। जाम के कारण रास्ते में ही स्कूली वाहनों ने बच्चों को उतार दिया। मढ़ीनाथ मुख्य मार्ग पर लगने वाली सब्जी मंडी को पुलिस ने यातायात व्यवस्था सुचारू रखने को हटवा दिया। हालांकि दूसरे दिन हालात बेकाबू नहीं रहे। चौपला पुल पर मरम्मत कार्य के चलते 45 दिन को रूट डायवर्जन किया गया है। बदायूं-करगैना मार्ग से आने वाले लोगों को बड़ी समस्या हो गई। ऐसे में लोग सुभाषनगर की अंदर गलियों से होकर सुभाषनगर पुलिया के रास्ते निकले। इन गलियों में जाम की समस्या हो गई। या फिर करगैना मार्ग के होली चौराहा से शांतिविहार, मढ़ीनाथ होकर आये। इन सभी मोहल्लों की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.